बैंक खाते किराये पर लेकर फर्जीवाड़ा का धंधा, बैरकपुर साइबर क्राइम पुलिस ने सिलीगुड़ी से छह लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,26 अक्टूबर(नि.सं.)। कई लोगों के बैंक खाते किराये पर लेकर फर्जीवाड़ा का धंधा चलाया जा रहा था।लेकिन बैरकपुर साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। करोड़ों रुपये के ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में बैरकपुर साइबर क्राइम पुलिस ने सिलीगुड़ी से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि 25 सितंबर को बैरकपुर साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने 5 करोड़ 50 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। जालसाज रूपए के बदले विभिन्न लोगों के बैंक खाते किराए पर लेते थे और धोखाधड़ी का चक्र चलाते थे। उन किराये के खातों से देश-विदेश में रूपए का लेन-देन किया जाता था। ठगी का धंधा सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाइपास संलग्न कानकाटा मोड़ के पास एक किराये के मकान से चलाया जाता था।

बैरकपुर साइबर थाने में शिकायत दर्ज होते ही बैरकपुर साइबर क्राइम प्रतिनिधि टीम शुक्रवार को जांच के लिए सिलीगुड़ी पहुंची। साइबर क्राइम अधिकारियों ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर कानकाटा मोड़ के पास एक किराए के मकान से छह लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से कई एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आज बैरकपुर साइबर क्राइम पुलिस उन्हें जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बैरकपुर के लिए रवाना होगी। इस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में जांच शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes