जलपाईगुड़ी, 31 जुलाई (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के तीस्ता ब्रिज इलाके में अभियान चलाकर कोतवाली थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एक मालवाहक ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आटे की बोरियों के पीछे छिपाकर रखे गए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त किया गया। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बरामद कफ सिरप की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। यह अवैध कफ सिरप कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
