नक्सलबाड़ी,31 जुलाई (नि.सं.)। पोस्ट ऑफिस में हुई जालसाजी के मामले में सीबीआई ने एक बार फिर नक्सलबाड़ी इलाके में छापेमारी की है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम ने नक्सलबाड़ी के निरपानी के भानुग्राम इलाके में पहुंचकर मीनाक्षी प्रधान के घर तलाशी अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को जांच के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी के घर को सील कर दिया था। आज उसी सील को खोलकर दोबारा जांच शुरू की गई।
सूत्रों के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस जालसाजी मामले में मीनाक्षी प्रधान का नाम सामने आया है और इसी सिलसिले में सीबीआई की यह कार्रवाई की जा रही है।
