बारोबिशा में जनसभा से अभिषेक बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा भाजपा बंगाल से हार गई है, इसलिए बंगाल की जनता से ले रही है बदला

अलीपुरद्वार, 27 अप्रैल (नि.सं.)। आने वाले पंचायत चुनाव में योग्य उम्मीदवारों का निर्वाचन करें जो अधिकारों के लिए लड़ेंगे। जो दिल्ली के बाबुओं के सामने सिर नहीं झुकाएगा। आज अलीपुरद्वार के बारोबिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को ऐसा ही संदेश दिया है।

अभिषेक बनर्जी ने कूचबिहार का दौरा पूरा करने के बाद आज अलीपुरद्वार में जनसंपर्क यात्रा शुरू की। आज वे सबसे पहले अलीपुरद्वार के कुमारग्राम ब्लॉक अंतर्गत बारोबिशा पहुंचे। बारोबिशा विवेकानंद मैदान में आयोजित एक जनसभा में संबोधित किया। उन्होंने जनसभा से केंद्र पर जमकर हमला बोला।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र ने बंगाल की जनता के 100 दिन के काम का पैसा रोक रखा है। भाजपा बंगाल से हार गई है, इसलिए बंगाल की जनता से बदला ले रही है। मैं आने वाले दिनों में एक करोड़ चिट्ठी लेकर दिल्ली जाऊंगा और अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठूंगा। लेकिन मैं बंगाल की जनता के एक सौ दिन के काम का रूपये लेकर आऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotholiganbetmobilbahisritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes