भाजपा फ्लेक्स की राजनीति कर रही है :गौतम देव

सिलीगुड़ी,12 अगस्त (नि.सं.)। नगर निगम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर भाजपा का फ्लेक्स लटका हुआ है। नगर निगम के जायजा के दौरान फ्लेक्स को देखकर नगर निगम के प्रशासक गौतम देव ने घोर क्षोभ प्रकट किया।


सिलीगुड़ी के 4 वार्ड में नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर भाजपा का फ्लेक्स लगाया गया था। टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए भाजपा की ओर से यह फ्लेक्स लगाया गया था। यह फ्लेक्स 4 नंबर वार्ड कमिटी द्वारा लगाया गया है। बताया गया है कि आज गौतम देव वहां टीकाकरण का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर फ्लेक्स और भाजपा का झंडा फहराया देखा।

गौतम देव ने कहा कि नगर निगम में अभी कही वार्ड कमिटी नहीं है। किसी वार्ड में पार्षद या को-ऑडिनेटर नहीं है। कोरोना के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न प्रकार की सेवाएं दे रहे हैं। एक तरफ चिकित्सा और दूसरी तरफ लोगों को खाना दिया जा रहा है। और भाजपा फ्लेक्स की राजनीति कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *