भाजपा के थाना घेराव को लेकर तनाव, थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (नि.सं.)। संदेशखाली घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने थाने का घेराव किया है। आज एनजेपी थाने में तनाव का माहौल देखा गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गर्ह। बताया गया है कि आज सुबह से ही एनजेपी थाना संलग्न रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जमा हुए। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे डाबग्राम-फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एक रैली के माध्यम से एनजेपी थाने पहुंचे। थाने के सामने आते ही प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। थाना परिसर में विशाल पुलिस वाहिनी तैनात किया गया था।

इसके विरोध में भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाने के सामने बैठ गये। थाने के गेट पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के समर्थकों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्कि हो गई। बाद में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल थाने के ओसी से मिले।

विधायक शिखा चटर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य पुलिस सत्ताधारी पार्टी की नौकर बन गयी है। वे संदेशखाली में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर अत्याचार कर रहे हैं। संदेशखाली की महिलाओं पर शारीरिक अत्याचार के बाद मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को छुपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetimajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetcasibomxslotnesinecasinotipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomVdcasinomatbet güncel girişsekabet girişonwinjojobetjojobetsahabetjojobet girişvdcasino girişgrandpashabetjojobetpalacebetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibombetsalvador giriş Built with ❤︎ by appycodes