भक्तिनगर में महिला मेें कोरोना की पुष्टि के बाद अशोक भट्टाचार्य ने इलाके का लिया जायजा

सिलीगुड़ी, 28 मई (नि.सं.)। विधायक तथा सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी के 34 नंबर वार्ड के भक्तिनगर इलाके का जायजा लेने पहुंचे।


बुधवार को इलाके के एक महिला मेें कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद महिला को माटीगाड़ा कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था। चेन्नई से लौटने के बाद उक्त महिला उत्तरबंग मेडिकल काॅलेज अस्पताल भर्ती हुई थी। बुधवार को महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पुलिस की उपस्थिति में बैरिकेट लागया गया है।

गुरूवार सुबह इलाके का जायजा लेने अशोक भट्टाचार्य व प्रशासक बोर्ड के सदस्य शंकर घोष पहुंचे। उन्होंने वहां स्थानीय नेताओं और पुलिस कर्मियों से बात की। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि उक्त इलाके में बैरिकेट लगा दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *