सिलीगुड़ी,2 मई (नि.सं.)। पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम प्रतिमा दास है। वह सिलीगुड़ी के कृष्णनगर कॉलोनी के निवासी है।
बताया गया है कि रविवार को पुलिस ने सिलीगुड़ी के ठाकुरनगर बाड़ीभाषा इलाके में एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 122 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला इंजेक्शन बेचने के लिए ले जा रही थी। महिला को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।