विदेश से लौटी कोरोना संदिग्ध महिला के घर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी 

सिलीगुड़ी, 19 मार्च (नि.सं)। कोरोना आतंक के बीच विदेश से लौटी दो महिलाएं को लेकर इलाके में दहशत का माहौल देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 नंबर वार्ड की रहने वाली दो महिला दो दिन पहले ही विदेश से लौटी है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोरोना का आतंक पूरे देश में फैला है,लेकिन बिना किसी जांच के उक्त दोनों महिला कैसे घर में प्रवेश किया। वहीं, यह खबर फैलते ही वार्ड पार्षद ने इसकी जानकारी सिलीगुड़ी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को दिया।

जिसके बाद आज सुबह स्वास्थ्य दफ्तर के अधिकारी उक्त महिला के घर पहुंची।विदेश से लौटी महिला ने कहा कि उनकी जांच हवाईअड्डे पर किया गया है और वे घर से बाहर नहीं जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वे 14 दिनों तक वे लोग घर पर ही आईसोलेशन में रहेंगी और उनका नियमित रूप से जांच भी किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *