बिधाननगर में गृहिणी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या  

 
फांसीदेवा,14 जनवरी (नि.सं.)। विवाह के डेढ़ साल के भीतर एक गृहिणी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना फांसीदेवा के बिधाननगर थाना अंतर्गत भीमबार इलाके में घटी है।मृतक का नाम रविता सिंह है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते गृहिणी ने आत्महत्या की है।
उल्लेखनीय है कि रविता का 2021 में रंजन बर्मन के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। जिसे लेकर रविता बीच-बीच में मरने की धमकी भी देती थी। वहीं, दोनों के बीच एक बार फिर शुक्रवार की रात विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि जिसके बाद रविता ने दरवाजा बंद कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं, अभी तक घटना की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। इधर, घटना की खबर पर फांसीदेवा के बीडीओ संजू गुहा मजूमदार बिधाननगर अस्पताल पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *