चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम असीम सरकार है। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।


मिली जानकारी के अनुसार, 10 मई को सालबाड़ी से एक बाइक चोरी हो गयी थी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गयी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक चोर शहर से बाहर निकल चुका है। इसके बाद पुलिस आरोपी पपकड़ने के लिए लगातार कोशिश करा रहा था। सोमवार रात को पुलिस को गुप्त सुचना मिली की बाइक चोर समर नगर अपने घर पंहुचा है।

जिसके बाद सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी को उसके घर से बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *