धुपगुड़ी में बाइसन का तांडव, 2 घायल—इलाके में दहशत 

धुपगुड़ी, 24 मई (नि.सं.)। धुपगुड़ी महकमे के मागुरमारी एक नंबर ग्राम पंचायत के बसेरडांगा इलाके में बाइसन के हमले से हड़कंप मच गया। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार तड़के दो बाइसन इलाके में घुस आए और अलग-अलग जगहों पर उत्पात मचाने लगे। बाइसन के हमले में दो गाय और एक बकरी की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद एक बाइसन को बेहोशी का इंजेक्शन देकर काबू में किया गया। दूसरे बाइसन की तलाश में वनकर्मी जुटे हुए हैं। बाइसन के इस हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *