उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में स्पीकर रथींद्र बोस का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सिलीगुड़ी ,17 मई (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर चुने जाने के बाद रथींद्र बोस आज सिलीगुड़ी पहुंचे है। रविवार को एनजेपी स्टेशन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान स्टेशन परिसर में भाजपा के सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पार्टी की ओर से कई प्रतिनिधि भी स्वागत के लिए उपस्थित थे।
