नौकाघाट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका  

सिलीगुड़ी, 22 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के नौकाघाट इलाके में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह महानंदा नदी के किनारे झाड़ियों में एक स्थानीय निवासी ने टहलने के दौरान नग्न अवस्था में शव पड़ा देखा और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल के आसपास से किसी तरह के कपड़े भी बरामद नहीं हुए हैं।
स्थानीय लोगों का प्राथमिक अनुमान है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को वहां फेंका गया हो सकता है। हालांकि, मौत के असली कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *