एनजेपी इलाके में दुकान में सेंधमारी, टिन की छत काटकर चोरी    

सिलीगुड़ी, 22 मई (नि.सं.)। एनजेपी थाना क्षेत्र के फुलबाड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत के भालोबाशा मोड़ इलाके में एक किराना दुकान में साहसिक चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात बदमाशों ने दुकान की टिन की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना का पता चला। दुकान के कैश बॉक्स से हजारों रुपये नकद और कई कार्टन तेल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दुकान मालिक आनंद साहा ने बताया कि इलाके में पहले कई सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन करीब एक साल पहले उन्हें हटा दिया गया, जिसके बाद से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *