सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा में नशेड़ियों का तांडव, साले पर जीजा पर हमला करने का आरोप

सिलीगुड़ी, 28 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 28 स्थित टिकियापाड़ा इलाके में नशे में धुत युवकों के उत्पात का मामला सामने आया है। दो युवकों के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने गए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को इलाके में दो युवक नशा करने के बाद आपस में भिड़ गए। उसी दौरान उनके रिश्तेदार राहुल कामती (22) घर के बाहर शोर सुनकर विवाद शांत कराने पहुंचे। आरोप है कि तभी उनके साले राजू ने अचानक गाड़ी की चाबी से राहुल के गले पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग तुरंत उन्हें सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन लगातार तीन दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। गुरुवार को स्थानीय लोगों के एकजुट होकर दबाव बनाने के बाद ही पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी राजू अब भी खुलेआम इलाके में घूम रहा है और पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि आरोपी दावा कर रहा है कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी।

घटना के बाद राहुल की मां पत्रकारों के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं और बेटे के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने इलाके में खुलेआम हो रहे नशे के कारोबार पर भी रोक लगाने की अपील की। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टिकियापाड़ा में लंबे समय से नशे का कारोबार बढ़ रहा है। अगर प्रशासन ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmatadorbetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes