नक्सलबाड़ी में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी, 21 मई (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुर्शिदाबाद जिले से नशीले पदार्थ लेकर नक्सलबाड़ी पहुंचा था, जहां उसकी डिलीवरी की योजना थी।
जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी के खालपाड़ा मोड़ स्थित एशियन हाईवे पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके जवाबों में असंगति पाई गई। इसके बाद जब उसके स्कूल बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें रखे तीन प्लास्टिक टिफिन बॉक्स से ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने कुल लगभग 310 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक का नाम विश्वजीत प्रमाणिक है, जो मुर्शिदाबाद जिले के साहबाजपुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुर्शिदाबाद के जंगीपुर से बस के जरिए नक्सलबाड़ी आया था और यहां मादक पदार्थ की डिलीवरी करने की योजना थी।

आरोपी को गिरफ्तार कर नक्सलबाड़ी थाना ले जाया गया है। उसे कल सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *