बुढ़ागंज अंचल तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से यज्ञ का आयोजन

खोरीबाड़ी, 5 अप्रैल (नि.सं)। बुढ़ागंज अंचल तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से आज ममता बनर्जी की स्वस्थ्य कामना के साथ विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ विजय व अशुभ शक्तियों को नष्ट करने के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया गया।


यज्ञ में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना किया। जानकारी देते देते हुए तृणमूल कांग्रेस पार्टी बुढ़ागंज अंचल कमिटी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया आज बुढ़ागंज अंचल कमिटी की ओर से देबूराम काली मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर पूजा अर्चना किया गया।

यज्ञ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जल्द स्वस्थ्य होने व राज्य सहित पूरे भारतवर्ष को स्वस्थ्य,शांति का कामना किया गया। साथ ही पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होने के लिए भी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रार्थना किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना किया गया।


इस दौरान खोरीबाड़ी चेयरमैन बासुदेव राय, प्रखंड महासचिव धनंजय सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, अंचल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *