सिलीगुड़ी के बर्धमान रोड फ्लाईओवर पर चढ़ा नया केसरिया रंग, जल्द होगा उद्घाटन

सिलीगुड़ी, 27 मई (नि.सं.)। शहर के बर्धमान रोड पर बन रहा बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर अब नए रंग में नजर आ रहा है। पहले जहां इसे नीले-सफेद रंग में रंगा गया था, वहीं अब इस पर केसरिया रंग किया जा रहा है। फ्लाईओवर के बाहरी हिस्से में केसरिया रंग का काम शुरू हो चुका है, जबकि अंदरूनी हिस्से में काले और सफेद रंग किया जा रहा है। राजनीतिक बदलाव के बाद से ही इसके रंग परिवर्तन को लेकर शहर में चर्चा तेज थी।

कुछ दिन पहले फ्लाईओवर के पुराने नीले-सफेद रंग को हटाकर पूरे हिस्से को सफेद रंग से रंगा गया था। अब उसी सफेद पर केसरिया रंग चढ़ाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस रंग परिवर्तन को लेकर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट पहले ही संकेत दे चुके थे।

शहर के इस महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के शुरू होने से बर्धमान रोड इलाके में ट्रैफिक जाम काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। लंबे समय से निर्माण कार्य चलने के बाद अब यह अपने अंतिम चरण में है। जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में रंग का काम पूरा हो जाएगा और उसके बाद औपचारिक उद्घाटन के जरिए इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmatadorbetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes