सिलीगुड़ी, 21 जुलाई (नि.सं.)। लंबे इंतजार के बाद सिलीगुड़ी के बहुप्रतीक्षित बर्धमान रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन जल्द होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आगामी 27 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री के हाथों इस फ्लाईओवर का उद्घाटन हो सकता है। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के विधायक एवं राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष के भी उपस्थित रहने की संभावना है।
लंबे समय से शहरवासी खासकर एयरव्यू मोड़ और बर्धमान रोड इलाके में भीषण जाम की समस्या से परेशान रहे हैं। रोजाना यहां यातायात दबाव के कारण आम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
फ्लाईओवर शुरू होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार आने की उम्मीद है और इस महत्वपूर्ण इलाके में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक उद्घाटन की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 27 जुलाई को मुख्यमंत्री के मौजूदगी में इस परियोजना का उद्घाटन किया जा सकता है।
