फांसीदेवा, 21 जुलाई (नि.सं.)। फांसीदेवा के धामनागछ इलाके में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे स्थित एक घर को निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी। घटना के बाद लिखित शिकायत के आधार पर फांसीदेवा थाने की पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकुल विश्वास है, जो डालखोला का निवासी बताया जा रहा है। उसे आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच वैवाहिक संबंध को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में इसी विवाद के चलते गोली चलाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
