चारपहिया वाहन और बस की आमने-सामने टक्कर, एक घायल

खोरीबाड़ी, 12 जुलाई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के केलाबाड़ी बाइपास रोड पर एक चारपहिया वाहन और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में चारपहिया वाहन का चालक घायल हो गया। घायल चालक का नाम शशि पांडे है।


बताया गया है कि बस सिलीगुड़ी से खोरीबाड़ी जा रही थी। वहीं, चारपहिया वाहन खोरीबाड़ी की ओर से आ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यात्री बस अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन से टकरा गयी। इससे वाहन सड़क किनारे जा गिरा। जिससे चारपहिया वाहन चालक घायल हो गया। घटना के बाद उसे बरामद कर खोरीबारी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घातक बस अपने कब्जे में ले लिया है। खोरीबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *