चाय बागान से तेंदुए का बच्चा बरामद

नक्सलबाड़ी,30 जूलाई (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतर्गत अटल संलग्न पहाड़गुमीया चाय बागान में तेंदुए का एक बच्चा बरामद किया गया है। मिली जानकारी अनुसार आज श्रमिकों ने चाय बागान में उक्त तेंदुए का बच्चा को देखा।


इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी। खबर मिलते ही बागडोगरा वन विभाग के वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए के बच्चे को बरामद किया। वहीं, तेंदुए के बच्चा को देखने के लिए लोग चाय बागान में इकट्ठा होने लगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *