सिलीगुड़ी में चोरी का खुलासा: 4 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद

सिलीगुड़ी, 16 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच माटीगाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खाली घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने महज चार दिनों में खुलासा कर दिया। इस मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के अधिकांश गहने बरामद कर लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शिवमंदिर हालेर माथा इलाके के निवासी तपन राय 11 मई को अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान मकान को निशाना बनाया। आरोप है कि बदमाश घर में घुसकर लॉकर तोड़ते हुए करीब 50 ग्राम सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। जब परिवार लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर टूटा हुआ मिला, जिससे हड़कंप मच गया। घटना के बाद 13 मई को माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सादे कपड़ों में टीम गठित कर जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी जांच के साथ गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। जांच के दौरान रामकृष्ण जोत और देऊनिया मोड़ इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने दीपंकर सिंह (26) को गिरफ्तार किया। उसके घर से चोरी गए आधे गहने बरामद हुए। पूछताछ में एक और आरोपी का नाम सामने आने पर पुलिस ने बालासन कॉलोनी निवासी विधान बर्मन (22) को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाकी गहने और सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस चोरी के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है और क्या आरोपियों ने पहले भी शहर के अन्य इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है और माटीगाड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetİmajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmobilbahisGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsekabet girişsekabet girişjojobetjojobetsahabetimajbet girişvdcasino girişholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes