नक्सलबाड़ी में चोरी की शिकायत के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद  


नक्सलबाड़ी, 26 अगस्त  (नि.सं.)। चोरी की शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किए गए सामान भी बरामद कर लिए गए।

जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी के स्टेशनपाड़ा इलाके में मंगलवार को एक घर में चोरी की घटना घटी थी। घर को खाली पाकर चोर पूजा के बर्तन और नकदी लेकर फरार हो गया।

घटना सामने आने के बाद घर के मालिक नोनीगोपाल दत्त ने मंगलवार रात ही चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने नक्सलबाड़ी के सातभैया फ्लाईओवर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खालबस्ती निवासी विकास सरकार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी किए गए पूजा के बर्तन बरामद किए गए है। आरोपी को बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने संतोष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes