फूलबाड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। आज नबी दिवस यानी पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर फूलबाड़ी में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। अन्य इलाकों के साथ-साथ सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी के चुनाभट्टी, कामरांगागुड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। आयोजकों का दावा है कि शोभायात्रा में हजारों लोगों की भीड़ जुटी है।
धार्मिक झंडे और बैनर लेकर शोभायात्रा विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। शोभायात्रा को लेकर फूलबाड़ी क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, शोभायात्रा शामिल लोगों की सुविधा के लिए फूलबाड़ी मार्डर मोड़ इलाके में ठंडे पेयजल के वितरण की भी व्यवस्था की गई।
