लाटागुड़ी में छोटी चारपहिया गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत तीन घायल   

लाटागुड़ी, 26 अगस्त  (नि.सं.)। गोरुमारा अभयारण्य और लाटागुड़ी वनांचल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक छोटी चारपहिया गाड़ी में चार लोग सवार थे। जंगल के बीच से गुजरते समय अचानक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मेटेली थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन के अंदर फंसे चारों लोगों को बाहर निकालकर चालसा के मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मालबाजार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes