उत्तर बंगाल, समाचार
सिलीगुड़ी में कल CM शुभेंदु अधिकारी की बड़ी बैठक, उत्तरकन्या में तैयारी तेज
फूलबाड़ी, 19 मई (नि.सं.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कल सिलीगुड़ी दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे उत्तरकन्या में प्रशासनिक बैठक करेंगे। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उत्तर बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। वे कल सिलीगुड़ी पहुंचकर उत्तरकन्या में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था, सरकारी योजनाओं की प्रगति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्तरकन्या परिसर को फ्लेक्स, बैनर और सजावट से तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया जा रहा है।
मंगलवार को उत्तरकन्या की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के कई नेता भी पहुंचे। उत्तर बंगाल के विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
