कूचबिहार के दिनहाटा में ग्रामीण बैंक में डकैती की वारदात

कूचबिहार, 23 नवंबर (नि.सं.)। कूचबिहार के दिनहाटा विधानसभा के 1 नंबर ब्लॉक अंतर्गत निगमनगर इलाके में उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में डकैती की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है।

निगमनगर इलाके में किराये के मकान पर उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा खोला गया था। आज सुबह बैंक खोलने के बाद तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर पैसे निकालने के नाम पर बैंक में घुस गए। इसके बाद बैंक के कैशियर ने तिजोरी खोली तो तीनों कैशियर को डरा-धमका कर बैंक से रूपये लेकर फरार हो गये। बदमाश करीब 19 लाख रुपये लेकर फरार हो गये है।

इस घटना के बाद सुबह इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की इस शाखा में न कोई सुरक्षा गार्ड है और न ही शाखा में कोई सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही दिनहाटा थाने के आईसी सूरज थापा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घर के मालिक सुकांत चक्रवर्ती ने कहा कि मुझे पता चला कि लूट 10 बजे के बाद हुई है। बदमाश करीब 19 लाख रुपए लेकर फरार हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes