कूचबिहार राजबाड़ी के दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

कूचबिहार,14 जनवरी (नि.सं.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को कूचबिहार राजबाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ
कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष व विधायक सुकुमार राय, तूफानगंज विधायक मालती राभा राय, कूचबिहार दक्षिण विधानसभा केंद्र के विधायक निखिल रंजन दे भी मौजूद रहे।
इस दौरान सुकांत मजूमदार ने यहां के इतिहास के बारे में तरह-तरह की जानकारियां भी लिए। इसके बाद सुकांत मजूमदार ने कहा कि कूचबिहार राजबाड़ी महाराजाओं की सबसे पुरानी विरासत है। यहां काफी लोग आते है। उन्होंने कहा कि राजबाड़ी को पर्यटन हब के रूप में उजागर करने के लिए देश के पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से उनकी बात हुई है। जिसके के लिए कुछ धनराशि भी आवंटित किये गए है। वहीं, उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से यहां कुछ कर्मचारी हैं जो ठीक से काम नहीं कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.