डेंगू संक्रमण से मरने वाले सफाई कर्मी के परिवार से मिले विधायक शंकर घोष

सिलीगुड़ी, 4 नवंबर (नि.सं.)। डेंगू से जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारी के परिवार से सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष ने मुलाकात की है। आज विधायक ने सिलीगुड़ी के 28 नंबर वार्ड अंतर्गत अंबेडकर कॉलोनी में मृतक सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे। साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने इलाके का जायजा भी लिया।

इस मौके पर शंकर घोष ने कहा कि सिलीगुड़ी शहर को साफ सुथरा रखना सफाईकर्मियों का कर्तव्य है और अगर सफाई कर्मचारी इस तरह से डेंगू से प्रभावित होते हैं तो वे सफाई का काम करने से डरेंगे। सिलीगुड़ी नगर निगम डेंगू को रोकने में नाकाम रही है। नगर निगम की विफलता को लेकर वे राज्य के मुख्यमंत्री और नगर मंत्री को चिट्ठी भेजेंगे।

वहीं, विधायक शंकर घोष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि विधायक लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर नहीं दिखाई देते है। उनका काम सिर्फ लोगों को भ्रमित करना और उनके मन में डर पैदा करना है। विधायक पत्र भेज सकते हैं, उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम हमेशा सफाई कर्मियों के साथ है और नगर निगम उनके लिए हर जरूरी काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


neredebahisjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetgrandpashabetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinolunabetjojobetpusulabetvdcasinograndpashabetsekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetromabettophillbetjojobetjojobetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişcasibom1wincratosroyalbetgameofbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetbetgitbetgitwbahisinterbahisbetbey girişwbahisinterbahisbetgarantitlcasinocasibommatbetGrandpashabetsekabetimajbetpusulabetvdcasino girişsekabet girişbettiltpalacebetnesinecasino1winibizabetcratosroyalbetgrandpashabetgameofbetsonbahisholiganbetholiganbet girişgrandpashabetgrandpashabet girişbettilt girişcasibompusulabet girişdeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes