सिलीगुड़ी की महिला के साथ लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी पटना से गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 28 सितंबर (नि.सं)। सिलीगुड़ी साइबर क्राइम की टीम ने धोखाधड़ी के मामले में पटना से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम रविषेक कुमार (27) है। वह पटना के बंगाली टोला इंदिरा नगर का रहने वाला है।


सूत्रों के अनुसार, गत जून महीने में सिलीगुड़ी की एक महिला सोशल मीडिया पर एक कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप एड को देखा था। इसके बाद महिला ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने का निर्णय लिया। महिला ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए संबंधित साइड में जाकर जांच किया और डील फाइनल किया। इस दौरान महिला ने 62 लाख 32 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। फिर भी कई दिन बीत जाने के बाद भी उसे डिस्ट्रीब्यूटरशिप नहीं मिला।

जब महिला को लगा कि वह ठगी का शिकार हो गयी है तो उसके तीन सितंबर को साइबर क्राइम में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान साइबर क्राइम टीम को यह पता चला कि बिहार के पटना से एक गिरोह ने इस धोखेबाजी की घटना को अंजाम दिया है।टीम को यह भी पता चला कि रविषेक कुमार नामक एक युवक के बैंक खाते में 9 लाख रुपये ट्रांसफर किया गया है। जिसके बाद इसी नाम के सहारे साइबर की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार की राजधानी पटना पहुंची।


उसके बाद धोखाधड़ी आरोप में युवक को गिरफ्तार कर आज सुबह सिलीगुड़ी पहुंची और अदालत में पेश किया। बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम की टीम आगे की जांच के लिए आरोपी युवक को न्ययाधीश से 14 दिन की रिमांड की आपली करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *