दिनहाटा में भाजपा के अंचल सम्मेलन को लेकर दिखा तनाव

कूचबिहार,23 जनवरी (नि.सं.)। दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत भाजपा के अंचल सम्मेलन को लेकर तनाव का माहौल देखा गया। बताया गया है कि 24 जनवरी को दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत सिताई विधानसभा के मातालहाट स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा का अचंल सम्मेलन है।

भाजपा का आरोप है कि आज सुबह उक्त मैदान में तृणमूल का झंडा लगाया गया था। इस मामले को लेकर जब स्थानीय तृणमूल नेताओं से बात की गई तो दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अनुमति होने के बावजूद मैदान में कैसे तृणमूल ने झंडा लगाया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है।

दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही दिनहाटा पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन किसी तरह की कोई झड़प नहीं हुई। इस संबंध में भाजपा कूचबिहार जिला कमिटी के सदस्य जयदीप घोष ने कहा कि अनुमति होने के बाद भी तृणमूल ने इस मैदान में झंडा कैसे लगाया। जब मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई तो पुलिस प्रशासन ने 28 तारीख के बाद इस मैदान में सम्मेलन करने को कहा।

हालांकि, हमारा अंचल सम्मेलन निश्चित समय पर होगा। अगर कोई तनाव होता है तो प्रशासन उसका ध्यान रखेगा। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता अब्दुल जलील अहमद ने कहा कि हमारा 28 तारीख को मातालहाट स्वास्थ्य केंद्र के मैदान में कर्मी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। उसकी अनुमति ली गई है। उसी के अनुसार आज से काम शुरू हो गया है। भाजपा के पास वहां कोई अनुमति नहीं है। वे जो आरोप लगा रहे हैं वह निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes