सिलीगुड़ी में दुकान की आड़ में मादक पदार्थ का कारोबार बेनकाब, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 मई (नि.सं.)। शहर में एक बार फिर मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भक्तिनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 40 नंबर वार्ड के हैदरपारा इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रंजीत सिंह अपने घर में दुकान की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थों का कारोबार चला रहा था। शनिवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही नकद पैसे भी बरामद हुए हैं, जिन्हें इस अवैध कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुरे मामले की भक्तिनगर थाने की पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *