सिलीगुड़ी में प्रतिबंधित पटाखा जब्त,एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 नंवबर (नि.सं.)। भक्ति नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर बीती रात को 42 नंबर वार्ड भूपेंद्र नगर इलाके में अभियान चलाकर अवैध रूप से दुकान में प्रतिबंधित पटाखा रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


आरोपी का नाम हरिमाधव साह है। साथ ही पुलिस ने दुकान से 22 विभिन्न तरीके के प्रतिबंधित पटाखो को जब्त भी किये है। जब्त पटाखों का बाजार मूल्य 70 से 80 हजार रूपये बताये गये है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली में हाई कोर्ट की तरफ से पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बाद से वह काफी सतर्क हैं।

उन लोगों को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि भूपेंद्र नगर इलाके एक व्यवसायी अपनी दुकान के अंदर अवैध रूप से प्रतिबंधित पटाखों का व्यवसाय कर रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त इलाके में अभियान चलाया और व्यवसायी हरिमाधव साह को प्रतिबंधित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। भक्ति नगर थाना ने आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *