फाटापुकुर में महिलाओं द्वारा रास उत्सव का आयोजन

राजगंज,19 नवंबर (नि.सं.)। फाटापुकुर में महिलाओं द्वारा रास उत्सव का आयोजन किया गया है। आज विधायक खगेश्वर राय ने उक्त रास उत्सव का उद्घाटन किया।


राजगंज ब्लॉक के फाटापुकुर स्कूल पाड़ा में स्थानीय महिलाओं की पहल पर 2014 से श्री कृष्ण के रास उत्सव व मेला का आयोजन किया जा रहा है। राजगंज विधायक खगेश्वर राय ने इस साल रास उत्सव का उद्घाटन किया।

इस बार महामारी की स्थिति के कारण प्रशासन ने मेला आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। संचालन कमिटी के सदस्यों ने कहा कि यह पहल मोहल्ले की करीब 50 महिलाओं ने की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *