न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के आसपास होटल-लॉज में दमकल विभाग का अभियान  

सिलीगुड़ी, 22 अगस्त  (नि.सं.)। कोलकाता के न्यू टाउन और तारापीठ के होटलों में भयावह अग्निकांड के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में होटल और लॉज की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। शनिवार सुबह से ही सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के आसपास स्थित विभिन्न होटलों और लॉज में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण शुरू किया गया।

इस दौरान दमकल विभाग के अधिकारियों ने कई होटल और लॉज में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। होटल के कमरों का एक-एक करके निरीक्षण किया गया। आपात स्थिति में कमरों की खिड़कियां सही तरीके से खुल सकती हैं या नहीं, वहां किस तरह के विद्युत उपकरण मौजूद हैं और बिजली के कनेक्शन कहां-कहां दिए गए हैं, इन सभी पहलुओं की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कुछ होटल और लॉज में अग्निशमन व्यवस्था में कई कमियां भी सामने आई। अधिकारियों ने संबंधित प्रबंधन को जल्द से जल्द इन कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा होटल में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर की वैधता, उनकी कार्यशील स्थिति, आग बुझाने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुरक्षा बुनियादी ढांचे की भी जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes