राजगंज के साहूडांगी में 7 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, इलाके में मची हलचल

राजगंज, 22 अगस्त  (नि.सं.)।  साहूडांगी में करीब 7 फीट लंबे अजगर के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। साहूडांगी से सटे जलडुमुर डांगापाड़ा इलाके से शनिवार को अजगर को बरामद किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय कुछ लोगों ने सबसे पहले अजगर को सड़क पार करते हुए देखा। देखते ही देखते खबर आसपास फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय लोगों का दावा है कि अजगर की लंबाई करीब 7 फीट है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले इलाके में इतना बड़ा अजगर नहीं देखा गया था। अजगर को देखकर लोगों में डर का माहौल बन गया।

इसके बाद वन विभाग के डाबग्राम रेंज को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, अजगर को बाद में उपयुक्त जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes