सिलीगुड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल में अपने व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत करने और ग्राहक सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने सिलीगुड़ी में नया एरिया ऑफिस शुरू किया है। इस पहल से उत्तर बंगाल में स्वास्थ्य बीमा सेवाओं को और अधिक सुलभ और व्यापक बनाने में मदद मिलेगी।
कंपनी की ओर से बताया गया कि वे लगातार लोगों के घर तक बेहतर स्वास्थ्य बीमा सेवाएं पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। सिलीगुड़ी में नए ऑफिस के शुरू होने से उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को अब तेज और आसान सेवाएं मिल सकेंगी।
सिलीगुड़ी उत्तर बंगाल का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। नए एरिया ऑफिस के माध्यम से कंपनी अपने एडवाइजर नेटवर्क को मजबूत करेगी और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी।
कंपनी ने यह भी बताया कि आने वाले वर्षों में पश्चिम बंगाल में और अधिक बीमा सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी और अस्पताल नेटवर्क का भी विस्तार किया जाएगा।
गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ श्रीनिवासन ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना है। सिलीगुड़ी में नया ऑफिस इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
