खोरीबाड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से 56 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को दुधगेट–दुलालजोत के पास रेल लाइन पर घटी है।
जानकारी के अनुसार, राधिकापुर–सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन संख्या 75707 की चपेट में आने से धनमाया विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका खोरीबाड़ी के मंझयजोत इलाके की निवासी थी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानीटंकी फांड़ी पुलिस और रेलवे प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
