सिलीगुड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की टूरिस्ट हेल्पलाइन ने एक बार फिर अपनी तत्परता दिखाई है। कोलकाता के पर्यटक अतनु सरकार को होम स्टे बुकिंग रद्द करने के बावजूद राशि वापस नहीं मिल रही थी।
हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित होम स्टे प्रबंधन से संपर्क किया। इसके बाद कुछ ही घंटों में 2,500 रुपये में से 2,000 रुपये पर्यटक के खाते में वापस कर दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी अतनु सरकार ने उत्तर बंगाल घूमने आने से पहले एक होम स्टे में ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। हालांकि किसी व्यक्तिगत कारण से उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। जिसके बाद उन्होंने समय रहते बुकिंग भी कैंसिल कर दी। लेकिन बुकिंग रद्द होने के बावजूद उन्हें जमा की गई राशि वापस नहीं मिली। इसी के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की टूरिस्ट हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।इसके बाद कुछ ही घंटों में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने उनका रुपया वापस दिलवा दिया। पर्यटक ने पुलिस की इस त्वरित सहायता के लिए आभार जताया है। इस पहल से उत्तर बंगाल आने वाले पर्यटकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
