गाली-गलौज देने का प्रतिवाद करने पर युवक का कान काटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

राजगंज, 18 जनवरी (नि.सं.)। गाली-गलौज देने का प्रतिवाद करने पर एक युवक का कान काटने का आरोप उठे है। यह घटना मंगलवार रात राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत भेल्कीपाड़ी की है। आज सुबह घायल दीपक राय ने इलाके के तीन युवकों के खिलाफ आमबाड़ी पुलिस चौकी में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों के नाम रवि राय, बादल राय और शंकर राय हैं।

बताया गया है कि मंगलवार रात को इलाके के तीन युवक दीपक राय के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि घटना का विरोध करने पर तीन लोगों ने दीपक की पिटाई कर दी। इसके बाद किसी धारदार हथियार चीज से दीपक के कान पर वार करने से कान का काफी हिस्सा कट गया। उस समय पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गये। बाद में दीपक राय को राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।

आज सुबह दीपक राय ने पूरे घटना के संबंध में आरोपी 3 युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी के परिवार का दावा है कि शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर उन लोगों में मार-पीट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes