गांजे के साथ दंपत्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,17 नवंबर (नि.सं.)। 5 किलो गांजे के सााथ कूचबिहार के एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों के नाम कालीकांत ऋषि और काकली ऋषि है। ये दोनों मेखलीगंज के निवासी है।


बताया गया है कि बीती देर रात को कालीकांत ऋषि मेखलीगंज से अपनी पत्नी के साथ फांसीदेवा आया था। स्कूटी के माध्यम से ​गांजा की तस्करी की योजना थी। गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें झमकलालजोत इलाके में रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस धंधे को चला रहे हैं।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आज अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *