गृहिणी की रहस्यमयी मौत मामले में पुलिस ने पति सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25 अप्रैल (नि.सं.)। गृहिणी सावित्री की हत्या करने के आरोप में प्रधान नगर थाना की पुलिस ने पति के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पति विजय कुमार एवं उसकी दो बहन, दो भगनी और एक भगना शामिल है।
यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड अंतर्गत चंपासारी इलाके की है। बताया गया है कि आज मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सावित्री के शव का उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान सावित्री की कुछ तस्वीर सामने आई है। जिसमें खून से लथपथ सावित्री का चेहरा और गले में गहरे दाग साफ तौर पर देखे जा रहे है।

दूसरी तरफ, इस फोटो को देखने के बाद मृतका के मायके वालों का दावा है कि बेटी के ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। इस बीच आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। गौरतलब है कि शादी के दो साल के भीतर सावित्री की रहस्यमय मौत की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में अलीपुरद्वार की निवासी सावित्री साह की शादी सिलीगुड़ी के 46 नंबर वार्ड के चंपासारी इलाके में रहने वाले विजय कुमार के साथ हुई थी। सावित्री और विजय का एक वर्ष का बेटा भी है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने के बाद से ही विजय और उसके परिवार वाले सावित्री को मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार कर रहे थे। मायके वालों ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि उनकी बेटी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। लेकिन यह आत्महत्या नहीं हत्या है। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्रधान नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इधर, जांच के दौरान पुलिस ने सावित्री के पति सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetGrandpashabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes