जीआरपी एसओजी ने एनजेपी स्टेशन से 17 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25 अगस्त (नि.सं.)।  दूसरे राज्य से ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी की कोशिश को जीआरपी एसओजी ने नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी जीआरपी एसओजी की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाउन रानी कमलापति एक्सप्रेस से करीब 17 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान फूलमाला देवबर्मा (20) और रिया देवबर्मा (26) के रूप में हुई है। दोनों त्रिपुरा की निवासी हैं। 
सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डाउन रानी कमलापति एक्सप्रेस के जरिए गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर जीआरपी एसओजी और एनजेपी पुलिस के अधिकारियों ने ट्रेन के एसी बी-2 कोच में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान संदेह के आधार पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उनके पास मौजूद एक ट्रॉली बैग और एक बैकपैक की तलाशी ली गई। जिसमें से करीब 17 किलो गांजा बरामद हुआ। एनजेपी जीआरपी ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes