सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सिलीगुड़ी में बृहत्तर राजबंशी-कामतापुरी समाज ने निकाली रैली 

सिलीगुड़ी, 25 अगस्त (नि.सं.)। सोशल मीडिया पर राजबंशी-कामतापुरी समुदाय की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और कूचबिहार के राजा-महाराजाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बृहत्तर राजबंशी-कामतापुरी समाज ने आवाज बुलंद की है। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर सिलीगुड़ी में विरोध रैली निकाला गया।

मंगलवार को सूर्यसेन पार्क इलाके से रैली शुरू हुआ, जो शहर की विभिन्न सड़कों से होते हुए महकमा शासक के कार्यालय पहुंचा। वहां संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने महकमा शासक को एक ज्ञापन सौंपा।

संगठन की ओर से कहा गया कि सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां केवल एक समुदाय को आहत नहीं कर रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। उनकी मांग है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन के अनुसार, सिर्फ सिलीगुड़ी ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बंगाल में इसी मांग को लेकर विरोध कार्यक्रम चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes