अन्नपूर्णा योजना से नाम हटाए जाने का आरोप, सिलीगुड़ी में सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति का प्रदर्शन  

सिलीगुड़ी, 25 अगस्त (नि.सं.)। अन्नपूर्णा योजना समेत कई सामाजिक योजनाओं से पात्र महिलाओं के नाम कथित तौर पर हटाए जाने के विरोध में सिलीगुड़ी में सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति ने प्रदर्शन किया।

मंगलवार को संगठन की ओर से बाघाजतिन पार्क से विरोध मार्च शुरू होकर सिलीगुड़ी नगर निगम पहुंचा। हालांकि, नगर निगम के गेट पर पुलिस ने मार्च को रोक दिया। इसके बाद संगठन की पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अंदर जाने की अनुमति दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर मामले पर चर्चा की और जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। 

संगठन का आरोप है कि वास्तविक लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जाने के कारण कई गरीब महिलाएं सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रही हैं। उन्होंने जल्द सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर पात्र महिलाओं के नाम सूची में शामिल करने की मांग की है। बताया गया है कि नगर निगम अधिकारियों की ओर से मामले में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes