खोरीबाड़ी के इंडो-नेपाल सीमा से दो बांग्लादेशी नागरिक लिए गए हिरासत में 

खोरीबाड़ी, 25 अगस्त (नि.सं.)।  खोरीबाड़ी के इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र पानीटंकी में दो बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात सीमा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते हुए दोनों पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस की नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों बांग्लादेश-त्रिपुरा सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। इसके बाद पानीटंकी पहुंचने पर उन्हें पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए दोनों बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मोहम्मद रफीक और मोहम्मद जुबिर के रूप में हुई है। दोनों चटगांव के रहने वाले बताए गए हैं।

दोनों को मंगलवार को विधाननगर के होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया है। बाद में उन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes