मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट, सिलीगुड़ी से TMC नेता गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25 अगस्त (नि.सं.)। मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में सिलीगुड़ी के एक तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी के 25 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस नेता देवाशीष दे ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसी शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने सोमवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ले जाते समय देवाशीष दे ने कहा, “राज्य में कानून का राज चल रहा है। तृणमूल करने के आरोप में ही मुझे गिरफ्तार किया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes