तस्करी से पहले हाथी दांत के साथ दो गिरफ्तार  

लाटागुड़ी, 3 अप्रैल(नि.सं.)। लाटागुड़ी रेंज कार्यालय के वन कर्मियों ने तस्करी से पहले दो हाथी दांत के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मयनागुड़ी संलग्न झाझंगी में एक स्कूटी से दोनों हाथी दांत को बरामद किया गया है। बरामद हाथी दांत का वजन करीब 5.5 किलोग्राम है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीपुरद्वार निवासी यास्का डुकपा और भूटान निवासी वांगडी के रूप में हुई है।वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर लाटागुड़ी रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाकर तस्करी से पहले दो हाथी दांत के साथ दो लोगों गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त कर ली गई। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि हाथी दांत को भूटान के रास्ते दूसरे देशों में तस्करी के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *